Posts

100 जानकारी जिसका ज्ञान सबको होना चाहिए

 1.योग,भोग और रोग ये तीन अवस्थाएं है। 2. लकवा - सोडियम की कमी के कारण होता है । 3. हाई वी पी में -  स्नान व सोने से पूर्व एक गिलास जल का सेवन करें तथा स्नान करते समय थोड़ा सा नमक पानी मे डालकर स्नान करे । 4. लो बी पी - सेंधा नमक डालकर पानी पीयें । 5. कूबड़ निकलना- फास्फोरस की कमी । 6. कफ - फास्फोरस की कमी से कफ बिगड़ता है , फास्फोरस की पूर्ति हेतु आर्सेनिक की उपस्थिति जरुरी है । गुड व शहद खाएं  7. दमा, अस्थमा - सल्फर की कमी । 8. सिजेरियन आपरेशन - आयरन , कैल्शियम की कमी । 9. सभी क्षारीय वस्तुएं दिन डूबने के बाद खायें । 10. अम्लीय वस्तुएं व फल दिन डूबने से पहले खायें । 11. जम्भाई- शरीर में आक्सीजन की कमी । 12. जुकाम - जो प्रातः काल जूस पीते हैं वो उस में काला नमक व अदरक डालकर पियें । 13. ताम्बे का पानी - प्रातः खड़े होकर नंगे पाँव पानी ना पियें । 14.  किडनी - भूलकर भी खड़े होकर गिलास का पानी ना पिये । 15. गिलास एक रेखीय होता है तथा इसका सर्फेसटेन्स अधिक होता है । गिलास अंग्रेजो ( पुर्तगाल) की सभ्यता से आयी है अतः लोटे का पानी पियें,  लोटे का कम  सर्फेसटेन्स होता ह...

अचूक नुस्खे

  हमारे जीवन में रोगों का प्रभाव पड़ता ही रहता है -हम छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज स्वयं कर सकते है आज हम आप के लिए लाये हैं साधारण छोटे-छोटे प्रयोग जिनको आप अवश्य अपनाए कुछ प्रयोग नीचे दिए गए है जो आपके घर में ही उपलब्ध है अजमाए और लाभ ले – 1.दमे के लिये तुलसी और वासा:- दमे के रोगियों को तुलसी की १० पत्तियों के साथ वासा (अडूसा या वासक) का २५० मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर दें। लगभग २१ दिनों तक सुबह यह काढ़ा पीने से आराम आ जाता है- 2.मौसमी खाँसी के लिये सेंधा नमक:- सेंधा नमक की लगभग 5 ग्राम डली को चिमटे से पकड़कर आग पर, गैस पर या तवे पर अच्छी तरह गर्म कर लें। जब लाल होने लगे तब गर्म डली को तुरंत आधा कप पानी में डुबोकर निकाल लें और नमकीन गर्म पानी को एक ही बार में पी जाएँ। ऐसा नमकीन पानी सोते समय लगातार दो-तीन दिन पीने से खाँसी, विशेषकर बलगमी खाँसी से आराम मिलता है। नमक की डली को सुखाकर रख लें एक ही डली का बार बार प्रयोग किया जा सकता है- 3.बैठे हुए गले के लिये मुलेठी का चूर्ण:- मुलेठी के चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक हो जाता है। या सोते समय एक ग्राम मुले...

चारपाई।

  कमर दर्द, सरवाइकल और #चारपाई । हमारे पूर्वज वैज्ञानिक थे। सोने के लिए खाट हमारे पूर्वजों की सर्वोत्तम खोज है। हमारे पूर्वजों को क्या लकड़ी को चीरना नहीं जानते थे? लकड़ी चीरकर उसकी पट्टियाँ बनाकर डबल बेड बना सकते थे। डबल बेड बनाना कोई रॉकेट सायंस नहीं है। चारपाई भी भले कोई सायंस नहीं है, लेकिन एक समझदारी है कि कैसे शरीर को अधिक आराम मिल सके। चारपाई बनाना एक कला है। उसे रस्सी से बुनना पड़ता है और उसमें दिमाग और श्रम लगता है। जब हम सोते हैं, तब सिर और पांव के मुकाबले पेट को अधिक खून की जरूरत होती है; क्योंकि रात हो या दोपहर में लोग अक्सर खाने के बाद ही सोते हैं। पेट को पाचनक्रिया के लिए अधिक खून की जरूरत होती है। इसलिए सोते समय चारपाई की जोली ही इस स्वास्थ का लाभ पहुंचा सकती है। दुनिया में जितनी भी आरामकुर्सियां देख लें, सभी में चारपाई की तरह जोली बनाई जाती है। बच्चों का पुराना पालना सिर्फ कपडे की जोली का था, लकडी का सपाट बनाकर उसे भी बिगाड़ दिया गया है। चारपाई पर सोने से कमर और पीठ का दर्द का दर्द कभी नही होता है। दर्द होने पर चारपाई पर सोने की सलाह दी जाती है। डबलबेड के नीचे अंधेरा हो...

भोजन के संबंध में 24 उपयोगी सूत्र

 1. आमाशय के तीन भाग 1/3 ठोस, 1/3 अर्धतरल, 1/3 खाली। 2. नियत समय नियत मात्रा। 3. ईश्वर ध्यान के बाद भोजन ग्रहण करना तथा भोजन के समय प्रसन्नचित्त रहना। 4. भोजन की मात्रा अपनी शक्ति के अनुकूल ही लेनी चाहिए। 5. जिस भोजन को देखने से घृणा/अरूचि हो ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। 6. बासी भोजन से आलस्य और स्मरण शक्ति में कमी होती है। 7. शरीर ताप से थोड़ा अधिक गर्म भोजन लाभकारी है, जल्दी पचता है वायु निकालता है    जठराग्नि प्रदीप्त करता है। कफ शुद्ध करता है। 8. जली हुई रोटी सार हीन होती है। कच्ची रोटी पेट में दर्द अजीर्ण उत्पन्न करती है। 9. भिन्न मौसम या समय पर भोजन में परिवर्तन भी आवश्यक है। 10. अधिक गर्म या अधिक ठण्डा भोजन दांतों के लिए हानिकारक होता है। 11. भोजन में कुछ चिकनाहट भी आवश्यक है। 12. भोजन में अंतर छः घंटे का। तीन से कम नहीं होना चाहिए। 13. 30 मिनट से कम समय में भोजन नहीं करना चाहिए। 14. क्षार और विटामिन युक्त आहार लें। अर्थात तरकारी और फल की मात्रा गेहूँ, चावल, आल,दाल से तीन गुनी होनी चाहिए। 15. घी तेल की तली हुई चीजें कम खानी चाहिए। कटहल, घुइयाँ, उड़द की दाल जैसी भारी चीज...

पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न

 पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न, बिस्कुट आदि का भक्षण या स्नान किए बिना नाश्ता,  माधव निदान और चरक संहिता में बहुत स्पष्ट रूप से निर्देश है कि जो लोग बिना नहाए कुछ भी अन्नादि लेते हैं, तो उनकी पाचन अग्नि दूषित होकर अनेक उदर विकार उत्पन्न करती है। अतः निवेदन है कि सुबह उठकर सर्वप्रथम सादा जल पीना। गर्म पानी का उपयोग कतई न करें। पानी के बाद चाय, काढ़ा पीना हो, तो पीकर पकाना जाएं और स्नान करके ही बाहर निकले। स्नान पश्चात 15 से 20 मिनिट का ध्यान आपकी किस्मत बदल देगा। डिप्रेशन से मुक्त रखेगा। फिर कुछ भी खाने पीने का विचार करें। आज देश में 72 फीसदी लोग पेट की बीमारी से ग्रसित हैं और हजारों इलाज कराने के बाद भी रोग जाता नहीं है। इन 72 प्रतिशत लोगों में 66% व्यक्ति ऐसे हैं, जो बिना स्नान के खाते हैं और यही पेट विकार से बीमार हैं। आजकल नया फैशन चल में है कि अधिकांश युवा पीढ़ी स्नान, ध्यान पूर्व नाश्ता कर लेती है, जिससे पेट की सभी सप्त अग्नियाँ गंभीर रूप से संक्रमित होने लगती है। परिणाम स्वरूप कभी पेट दर्द, कभी अम्लपित्त, कभी पित्त की वृद्धि, तो कभी पेट दर्द आदि समस्या...

शारीरिक-मानसिक आरोग्य हेतु संजीवनी बूटी : पैदल भ्रमण

 कैसा भ्रमण है लाभदायी ? 🔹 पैदल भ्रमण करते समय शरीर सीधा व वस्त्र कम रहें। दोनों हाथ हिलाते हुए और नाक से गहरे गहरे श्वास लेते हुए भ्रमण करना चाहिए। गहरे श्वास लेने से प्राणायाम का भी लाभ मिलता है।  🔹शारीरिक के साथ यह मानसिक स्वास्थ्य में भी लाभदायी है। इससे काम, क्रोध, ईर्ष्या आदि मनोदोषों का शमन होता है। एकाग्रता विकसित होती है।  🔹 ओस की बूँदों से युक्त हरी घास पर टहलना अधिक हितकारी हैं। यह नेत्रों के लिए विशेष लाभकारी है। वर्षा के दिनों में भीगी घास पर टहल सकते हैं।  🔹भ्रमण सामान्यरूप से शारिरिक क्षमता के अनुसार मध्यम गति से ही करें। सुश्रुत संहिता (चिकित्सा स्थान : २४.८०) में आता है : यत्तु चङ्क्रमणं नातिदेहपीडाकरं भवेत् । तदायुर्बलमेधाग्निप्रदमिन्द्रियबोधनम् ॥ 🔹'जो भ्रमण शरीर को अत्यधिक कष्ट नहीं देता वह आयु, बल एवं मेधा प्रदान करने वाला होता है, जठराग्नि को बढ़ाता है और इन्द्रियों की शक्ति को जागृत करता है।' 🔸भ्रमण है अनेक रोगों में लाभकारी🔸 🔹 स्नायु दौर्बल्य, मानसिक रोग, अनिद्रा, स्वप्नदोष, सर्दी, खाँसी, सिरदर्द, कब्ज, दुबलापन और कमजोरी आदि में टहलना र...

स्वस्थ रहने के आधारभूत नियम

Image
  जीवन भर स्वस्थ रहने के नियम 1- सुबह उठ कर सबसे पहले 2- 3 गिलास हल्का गर्म पानी घूट घूट करके पीयें । 2- पानी हमेशा नीचे बैठ कर पीयें।खड़े होकर कभी नही पीयें 3- दिन भर खूब पानी पीयें 4- खाना भी नीचे बैठ कर खूब चबा चबा कर खाएं। 5- खाने के तुरन्त बाद पानी ना पीयें ।डेढ़ घण्टे बाद ही पीयें 6- सूरज के उदय होने के ढाई घण्टे तक जी भर के खाना खाएं। दोपहर को कम व रात को बिल्कुल कम खाना खाएं 7- खाने का समय निश्चित करें। 8- खाना खड़े होकर ना खाएं ।खड़े होकर खाने से जठराग्नि बहुत धीमी पड़ जाती है । खाना पचता नही , सड़ता है जो बहुत सारे रोग उतपन्न करता है 9-विरुद्ध भोजन कभी नहीं करें विरुद्ध बोले तो -दूध के साथ नमक वाली कोई चीज।दूध -दही , दूध- प्याज , उडद दाल्- दही ,दही - लहसुन, आदि एक साथ नही खाने चाहियें। 10- रात को कभी भी खट्टे फल , आचार ,टमाटर , प्याज ,लस्सी , दही नहीं खाने चाहियें 11- फल हमेशा दिन मे ही खाएं 12- सुबह खाने के साथ जूस ,दोपहर को लस्सी/छाछ , रात को दूध ले सकते हैं पानी कभी नहीं। 13- फ्रिज से निकली हुई कोई भी चीज ना खाएं। 14- ठंडे पेय पदार्थ- पेप्सी कोक लिम्का कुल...