Posts

Showing posts from December, 2022

हमेशा काम आने वाले अचूक नुस्खे

  हमारे जीवन में रोगों का प्रभाव पड़ता ही रहता है -हम छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज स्वयं कर सकते है आज हम आप के लिए लाये हैं साधारण छोटे-छोटे प्रयोग जिनको आप अवश्य अपनाए कुछ प्रयोग नीचे दिए गए है जो आपके घर में ही उपलब्ध है अजमाए और लाभ ले – 1.दमे के लिये तुलसी और वासा:- दमे के रोगियों को तुलसी की १० पत्तियों के साथ वासा (अडूसा या वासक) का २५० मिलीलीटर पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर दें। लगभग २१ दिनों तक सुबह यह काढ़ा पीने से आराम आ जाता है- 2.मौसमी खाँसी के लिये सेंधा नमक:- सेंधा नमक की लगभग 5 ग्राम डली को चिमटे से पकड़कर आग पर, गैस पर या तवे पर अच्छी तरह गर्म कर लें। जब लाल होने लगे तब गर्म डली को तुरंत आधा कप पानी में डुबोकर निकाल लें और नमकीन गर्म पानी को एक ही बार में पी जाएँ। ऐसा नमकीन पानी सोते समय लगातार दो-तीन दिन पीने से खाँसी, विशेषकर बलगमी खाँसी से आराम मिलता है। नमक की डली को सुखाकर रख लें एक ही डली का बार बार प्रयोग किया जा सकता है- 3.बैठे हुए गले के लिये मुलेठी का चूर्ण:- मुलेठी के चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर खाने से बैठा हुआ गला ठीक हो जाता है। या सोते समय एक ग्राम मुले...

उपयोगी नुस्खे

  A- मिर्गी की समस् ‍ या एक गंभीर समस् ‍ या होती है. आक के दूध में मिश्री डाल कर रखें और इसे रोज 25 मिलीग्राम गर्म दूध के साथ लेने से आराम मिलता है. भले ही आक का दूध कड़वा होता है. लेकिन आयुर्वेद में इसे गुल्म और उदर रोगों के लिए भी खूब इस् ‍ तेमाल किया जाता है. B- लाल आक हृदयोतेजक और खून को साफ करने में मदद करने वाला है. इससे दिल की गति बढ़ती है और कील मुहासे भी नहीं होते. लाल आक से रक्त भार भी बढ़ता है. लाल आक का सेवन आपके दिल के लिए अच् ‍ छा है. अयुर्वेद में इसे दिल के लिए बेहद उत्तम माना गया है. C- नींबू के रस के साथ अजवाइन की लेई बनाकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भर जाते हैं. तो वहीं अगर आप गर्म किया हुआ इमली का गूदा सूजन या घाव पर लगाने से वह जल्दी भर जाते हैं. इससे दर्द भी कम होता है. इसके अलावा पिसे हुए पुदीने को एक कपड़े में बांधकर घाव पर रखने से भी घाव जल्दी भर जाते हैं. D -कमरदर्द: अश्वगंधा और सौंठ के चूर्ण को समान मात्रा में मिला लें। इसका आधा चम्मच चूर्ण सुबह-शाम गुनगुने पानी से लें। इस प्रयोग को करने से कमरदर्द में आराम मिलेगा। E-झुर्रियां: झुर्रियों की समस्या से निजात...