Posts

Showing posts from November, 2023

व्रत-उपवास में छिपा है स्वास्थ्य

 योग शास्त्रों के अनुसार 72 करोड 72लाख 10 हजार 201 नाड़ियां हमारे शरीर में मानी गई है। इन नाडियों का प्रतिदिन शोधन कैसे किया जाए, इसके लिए योग में नाड़ी शोधन प्राणायाम, अनुलोम विलोम इत्यादि की व्यवस्था की गई है, लेकिन योग- प्राणायाम करना हर व्यक्ति के लिए इतना आसान भी तो नहीं है । इसीलिए हजारों वर्षों से हमारे आयुर्वेद महर्षियों ने इन नाडियों की शुद्धि के लिए लंघन, व्रत उपवास इत्यादि की व्यवस्था की और स्वास्थ्य के लिए अमृत्तुल्य इस ज्ञान को धर्म से जोड़ दिया। इसीलिए हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में श्री कृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि, दीपावली, करवा चौथ, गणेश चतुर्थी, शरद पूर्णिमा इत्यादि के शुभ अवसर पर व्रत रखे जाते हैं। आयुर्वेद में व्रत और उपवास को लंघन शब्द से परिभाषित किया गया है। चरक महाराज लिखते हैं कि लंघन करने से शरीर में लघुता पैदा होती है, इसीलिए इसका नाम लंदन पड़ा। महर्षि चरक ने वमन, विरेचन, वस्ति, प्यासा रहना धूप का सेवन करना वायु सेवन करना और पाचक औषधियां का सेवन करना, व्यायाम करना इतने प्रकार के लंघन बताएं हैं। यहां पर मूल श्लोक अवलोकन है- चतुष्प्रकारा संशुद्धि:पिपासा...