Posts

Showing posts from November, 2022

किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदते।

  किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदते। =--=-=-=-=-=-=-=-= किडनी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, ये शरीर की सफाई के लिए वो महत्वपूर्ण अंग हैं जिसके सही से काम ना कर पाने से आपका शरीर रोगो का घर बन जाता हैं। ये हमारे शरीर से विजातीय पदार्थो को बाहर निकाल खून को साफ़ करती हैं और शरीर में मिनरल्स और ज़रूरी एसिड्स को बनाये रखती हैं। ऐसे में ये कुछ आदते हैं जिन पर आपको ध्यान देना होगा। 1. कम पानी पीना। अगर आप पानी कम पिएंगे तो किडनी को ब्लड को साफ़ करने के लिए लिक्विड चाहिए वो पर्याप्त मात्र में नहीं मिल पायेगा और आपके खून में समायी गंदगी आपके शरीर में ही रह जायेगा और ये निश्चित ही आपकी किडनी के लिए बहुत बुरा हैं। 2. पेशाब रोकना। अगर आप रेगुलर पेशाब को रोकते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए बहुत खतरनाक हैं। ऐसे में किडनी में स्टोन बनने के चान्सेस बढ़ जाते हैं। और किडनी को बहुत नुक्सान पहुँचता हैं। अत: जब भी पेशाब आये तो कभी भी रोकिये मत। 3. ज़्यादा नमक खाना। शरीर को सही काम करने के लिए नमक या कहे के सोडियम की ज़रूरत होती हैं, अगर हम फल सब्जिया रेगुलर खाते हैं तो ये हमको वही से ही पर्याप्त म...

कृपया जनहित में शेयर जरूर करें-

  1. नींबू के पत्तों का रस निकालकर नाक से सूंघे जिस व्यक्ति को हमेशा सिरदर्द बना रहता है , उसे भी इससे शीघ्र आराम मिलता है । 2. काली मिर्च को सुई से छेद कर दे फिर मोमबत्ती की लौ से जलाएं । जब धुआं उठे तो इस धुएं को नाक से अंदर खीच लें । इस प्रयोग से सिर दर्द ठीक हो जाता है । हिचकी चलना भी बंद हो जाती है । 3. दो छोटे चम्मच आंवला का पावडर एक कटोरी में ले और उसमें एक छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें । हर रोज सुबह इस मिश्रण का सेवन करने से अस्थमा में लाभ होगा । 4. निम की निम्बोली के अंदर की सुखी गिरी और कालिमिर्ची को बराबर मात्रा में लेकर दोनों को कूटपीसकर आधा चम्मच रोजाना सुबह भूखे पेट पानी के साथ 2 सप्ताह तक लें । चाहे केसा भी बवासीर हो ठीक हो जाता है । 5. सहजन ( Moringa ) के पेड के पत्ते का रस 3 चम्मच की मात्रा में प्रतिदिन सेवन करने से त्वचा का ढीलापन दूर होता है और चर्बी की अधिकता कम होती है । 6. दांत में कीड़े लगने और दर्द होने पर लौंग को दांत के खोखले स्थान में रखने से या लौंग का तेल लगाने से दर्द नही होता साथ ही कीड़ा बहार निकल जाता है । 7. पिसी हुई कलौंजी, आधा चम्मच ...

आपके बॉडी पार्ट्स आपसे कब - कब डरते हैं , जानिये ?

  1. *पेट* (Stomach) उस वक्त डरा होता है जब आप सुबह का नाश्ता नहीं करते। 2. *गुर्दे* (Kidneys) उस वक्त खौफ में होते हैं जब आप प्यास लगने पर पानी नहीं पीते। 3. *पित्ताशय* (Gallbladder) उस वक्त परेशान होता है जब आप रात 11:00 बजे तक सोते नहीं और सूरज उगने से पहले जागते नहीं हैं। 4. *छोटी आंत* (Small Intestine) उस वक्त तकलीफ महसूस करती है जब आप ठंडी चीजें पीते हैं और बासी खाना खाते हैं। 5. *बड़ी आंत* (Large Intestine) में उस वक्त ज्यादा तकलीफ होती है जब आप तली हुई या मसालेदार चीजें खाते हैं। 6. *फेफड़े* (Lungs) उस वक्त बहुत तकलीफ महसूस करते हैं जब आप धुआं धूल सिगरेट बीड़ी से भरपूर हवा में सांस लेते हैं। 7. *यकृत* (Liver) उस वक्त बीमार होता है जब आप बहुत तली हुई खुराक और फास्ट फूड खाते हैं। 8. *दिल* (Heart) उस वक्त बहुत गमगीन होता है जब आप ज्यादा नमकीन और कोलेस्ट्रोल वाली चीजें खाते हैं। 9. *अग्न्याशय* (Pancreas) उस वक्त बहुत डरता है जब आप बहुत ज्यादा मिठाई खाते हैं और खासकर जब वह फ्री में मिल रहीं हों। 10. *आंखें* (Eyes) उस वक्त तंग आ जाती हैं जब आप अंधेरे में मोबाइल और कंप्यूटर पर उन...

मोटापा घटाने के उपाय

  1. नींबू पानी सबसे पुराना एवं कारगर उपाय नींबू पानी है जो पाचन क्रिया को ठीक करता है, विषहरन की प्रक्रिया को बढ़ाता है। मोटापा घटाने के लिए पाचन क्रिया ठीक होना बेहद जरूरी है क्योकि यह शरीर की अतिरिक्त चर्बी को जलाने में पोषक तत्व प्रदान करता है। साथ ही ये मेटाबोलिस्म को कम करने वाले विषैले पदार्थों को बॉडी से बाहर निकलता है। तीन चम्मच नींबू के रस में एक चोथाई चम्मच कालीमिर्च को एक ग्लास गरम पानी में डालकर घोलकर रोज सुबह खाली पेट पिये और कम से कम तीन महीनो तक ऐसा करे रिज़ल्ट आपके सामने होगा। आप नींबू को केवल पानी के साथ भी मिलकर पी सकते है। 2. करी के पते (Curry Leaves) करी के पते में alkaloid पाया जाता है जो वजन कम करने के लिए एक अच्छा उपाय है। रोज सुबह 10 करी के पतो का सेवन करने से मोटापा कम होता है साथ ही मोटापा के कारण हुए मधुमेह को भी यह कम करने में मदद करता है। 3. टमाटर (Tomato) टमाटर में विटामिन ए, सी और के के साथ मैग्नीशियम, मेंगनीस, कोलिन, फोलेट और अन्य पोषक तत्व होते है जो body के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। ये आपके हॉरमोन के स्तर को भी ठीक करता है और अत्यधिक भुख को कम क...

दिनचर्या में ये 10 चीजें शामिल कर लें

  अगर आप अपनी दिनचर्या में ये 10 चीजें शामिल कर लें तो दुनिया का कोई भी रोग आपको छू भी नहीं पायेगा. हृदय रोग, शुगर – मधुमेह, जोड़ों के दर्द, कैंसर, किडनी, लीवर आदि के रोग आपसे कोसों दूर रहेंगे. ऐसी ग़ज़ब हैं ये. ---==-=--=-- मेथी मेथीदाना पीसकर रख ले। एक चम्मच एक गिलास पानी में उबाल कर नित्य पिए। मीठा, नमक कुछ भी नहीं डाले इस पानी में। इस से आंव नहीं बनेगी, शुगर कंट्रोल रहेगी जोड़ो के दर्द नहीं होंगे और पेट ठीक रहेगा। सौंठ सामान्य बुखार, फ्लू, जुकाम और कफ से बचने के लिए पिसी हुयी आधा चम्मच सौंठ और ज़रा सा गुड एक गिलास पानी में इतना उबाले के आधा पानी रह जाए। रात क सोने से पहले यह पिए। बदलते मौसम, सर्दी व् वर्षा के आरम्भ में यह पीना रोगो से बचाता हैं। सौंठ नहीं हो तो अदरक का इस्तेमाल कीजिये। आंवला किसी भी रूप में थोड़ा सा आंवला हर रोज़ खाते रहे, जीवन भर उच्च रक्तचाप और हार्ट फेल नहीं होगा, इसके साथ चेहरा तेजोमय बाल स्वस्थ और सौ बरस तक भी जवान महसूस करेंगे। तुलसी और काली मिर्च प्रात: दस तुलसी के पत्ते और पांच काली मिर्च नित्य चबाये। सर्दी, बुखार, श्वांस रोग, अस्थमा नहीं होगा। नाक स्वस्थ रहेग...

वजन घटाना है तो भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां

  वजन घटाना है तो भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां हॉर्मोनल चेंजेस, गलत डाइट, स्ट्रेस और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर वजन बढ़ जाता है। इसे कम करने के लिए हम काफी मेहनत भी करते हैं लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो पाता है। इसके पीछे कुछ ऐसी गलतियां होती हैं जो हम डेली रुटीन में करते हैं। इन गलतियों के कारण हमारा वजन कम नहीं हो पाता है। फिटनेस एक्सपर्ट जितेन्द्र जी बता रहे हैं ऐसी 10 गलतियों के बारे में जो वजन बढ़ाती हे - कम पानी पीना दिन में 3 लीटर से कम पानी पीने पर शारीर का वेस्ट सही से बहार नही निकल पाता है जिससे मेटाबोलिज्म धीमा होता है इसलिए वजन नहीं घट पाता है सुबह नास्ता न करना सुबह नास्ता न करने से भी मेटाबोलिज्म रेट कम हो जाती है जिससे फेट बर्न होने कि प्रक्रिया धीमी हो जाती है पूरी नींद ना लेना रात को नींद पूरी ना लेने से वजन बढाने वाले हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता है जिससे वजन तेजी से बढ़ता है रोज 7 -8 घंटे सोये पत्ते दार सब्जिया ना खाना हरी पत्तेदार सब्जिया जैसे पालक पत्तागोभी और फुलगोभी में फाइबर काफी मात्रा में होता है अगर हम इन्हें अपनी डाईट में शामिल नही करते है तो वज...

आपको पता है फलो के छिलकों के फायदे क्या है

  -==-=--=-=-==--=-==-===- खरबूजे को छिलका समेत खाने से कब्ज दूर होती है। खीरे के छिलके से भी कीट और झींगुर भागते हैं। पपीते के छिलके सौंदर्यवर्धक माने जाते हैं। त्वचा पर लगाने से खुश्की दूर होती है। एड़ियों पर लगाने से वे मुलायम होती हैं। चोट लगने पर केले के छिलके को रगड़ने से रक्तस्राव रुक जाता है। कच्चे केले के छिलकों से चटपटी सब्जी बनती है। मटर के मुलायम छिलकों की भी स्वादिष्ट सब्जी बनती है। टमाटर और चुकंदर के छिलकों को चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और होठों की लालिमा बढ़ती है। करेला जितना गुणकारी होता है उसके छिलके भी उतने फायदेमंद होते हैं। अलमारी में रखने से कीट भागते हैं। तोरी और घीया के छिलके की सब्जी भी पेट रोगों में फायदा पहुँचाती है। अनार का छिलका अधिक मासिक स्राव                     जिन महिलाओं को अधिक मासिक स्राव होता है वे अनार के सूखे छिलके को पीसकर एक चम्मच                        पानी के साथ लें। इससे रक्त स्राव कम होगा और...

ग़ज़ब के 11 घरेलू नुस्खे, जो आपकी सेहत में चार चांद लगा देंगे...

Image
  (1). संतरे के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर दिन में तीन बार एक-एक कप पीने से गर्भवती की दस्त की शिकायत दूर हो जाती हैं। (2). गले में खराश होने पर सुबह सुबह सौंफ चबाने से बंद गला खुल जाता हैं। (3). सवेरे भूखे पेट चार पांच अखरोट की गिरियां निकालकर कुछ दिन खाने मात्र से ही घुटनों का दर्द समाप्त हो जाता हैं। (4). ताजा हरा धनिया मसलकर सूंघने से छींके आना बंद हो जाती हैं। (5). प्याज का रस लगाने से मस्सो के छोटे छोटे टुकड़े होकर जड़ से गिर जाते हैं। (6). प्याज के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से उल्टियां आना तत्काल बंद हो जाती हैं। (7). गैस की तकलीफ से तुरंत राहत पाने के लिए लहसुन की 2 कली छीलकर 2 चम्मच शुद्ध घी के साथ चबाकर खाएं फौरन आराम होगा। ( . मसालेदार खाना खाएं मसालेदार खाना आपकी बंद नाक को तुरंत ही खोल देगा। (9). आलू का छिलका आपकी त्वचा पर ब्लीच की तरह काम करता है। इसे लगाने से आपकी काली पड़ी त्वचा का रंग सुधरता है। इसलिए आज के बाद आलू के छिलके को फेके नहीं बल्कि उनका इस्तेमाल करें। (10). यदि आपको अकसर मुंह में छाले होने की शिकायत रहती है तो रोज़ाना खाना खाने के बाद गुड को चूसना ...