Posts

Showing posts from February, 2023

भोजन के संबंध में 24 उपयोगी सूत्र

 1. आमाशय के तीन भाग 1/3 ठोस, 1/3 अर्धतरल, 1/3 खाली। 2. नियत समय नियत मात्रा। 3. ईश्वर ध्यान के बाद भोजन ग्रहण करना तथा भोजन के समय प्रसन्नचित्त रहना। 4. भोजन की मात्रा अपनी शक्ति के अनुकूल ही लेनी चाहिए। 5. जिस भोजन को देखने से घृणा/अरूचि हो ऐसा भोजन नहीं खाना चाहिए। 6. बासी भोजन से आलस्य और स्मरण शक्ति में कमी होती है। 7. शरीर ताप से थोड़ा अधिक गर्म भोजन लाभकारी है, जल्दी पचता है वायु निकालता है    जठराग्नि प्रदीप्त करता है। कफ शुद्ध करता है। 8. जली हुई रोटी सार हीन होती है। कच्ची रोटी पेट में दर्द अजीर्ण उत्पन्न करती है। 9. भिन्न मौसम या समय पर भोजन में परिवर्तन भी आवश्यक है। 10. अधिक गर्म या अधिक ठण्डा भोजन दांतों के लिए हानिकारक होता है। 11. भोजन में कुछ चिकनाहट भी आवश्यक है। 12. भोजन में अंतर छः घंटे का। तीन से कम नहीं होना चाहिए। 13. 30 मिनट से कम समय में भोजन नहीं करना चाहिए। 14. क्षार और विटामिन युक्त आहार लें। अर्थात तरकारी और फल की मात्रा गेहूँ, चावल, आल,दाल से तीन गुनी होनी चाहिए। 15. घी तेल की तली हुई चीजें कम खानी चाहिए। कटहल, घुइयाँ, उड़द की दाल जैसी भारी चीज...

पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न

 पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न, बिस्कुट आदि का भक्षण या स्नान किए बिना नाश्ता,  माधव निदान और चरक संहिता में बहुत स्पष्ट रूप से निर्देश है कि जो लोग बिना नहाए कुछ भी अन्नादि लेते हैं, तो उनकी पाचन अग्नि दूषित होकर अनेक उदर विकार उत्पन्न करती है। अतः निवेदन है कि सुबह उठकर सर्वप्रथम सादा जल पीना। गर्म पानी का उपयोग कतई न करें। पानी के बाद चाय, काढ़ा पीना हो, तो पीकर पकाना जाएं और स्नान करके ही बाहर निकले। स्नान पश्चात 15 से 20 मिनिट का ध्यान आपकी किस्मत बदल देगा। डिप्रेशन से मुक्त रखेगा। फिर कुछ भी खाने पीने का विचार करें। आज देश में 72 फीसदी लोग पेट की बीमारी से ग्रसित हैं और हजारों इलाज कराने के बाद भी रोग जाता नहीं है। इन 72 प्रतिशत लोगों में 66% व्यक्ति ऐसे हैं, जो बिना स्नान के खाते हैं और यही पेट विकार से बीमार हैं। आजकल नया फैशन चल में है कि अधिकांश युवा पीढ़ी स्नान, ध्यान पूर्व नाश्ता कर लेती है, जिससे पेट की सभी सप्त अग्नियाँ गंभीर रूप से संक्रमित होने लगती है। परिणाम स्वरूप कभी पेट दर्द, कभी अम्लपित्त, कभी पित्त की वृद्धि, तो कभी पेट दर्द आदि समस्या...

शारीरिक-मानसिक आरोग्य हेतु संजीवनी बूटी : पैदल भ्रमण

 कैसा भ्रमण है लाभदायी ? 🔹 पैदल भ्रमण करते समय शरीर सीधा व वस्त्र कम रहें। दोनों हाथ हिलाते हुए और नाक से गहरे गहरे श्वास लेते हुए भ्रमण करना चाहिए। गहरे श्वास लेने से प्राणायाम का भी लाभ मिलता है।  🔹शारीरिक के साथ यह मानसिक स्वास्थ्य में भी लाभदायी है। इससे काम, क्रोध, ईर्ष्या आदि मनोदोषों का शमन होता है। एकाग्रता विकसित होती है।  🔹 ओस की बूँदों से युक्त हरी घास पर टहलना अधिक हितकारी हैं। यह नेत्रों के लिए विशेष लाभकारी है। वर्षा के दिनों में भीगी घास पर टहल सकते हैं।  🔹भ्रमण सामान्यरूप से शारिरिक क्षमता के अनुसार मध्यम गति से ही करें। सुश्रुत संहिता (चिकित्सा स्थान : २४.८०) में आता है : यत्तु चङ्क्रमणं नातिदेहपीडाकरं भवेत् । तदायुर्बलमेधाग्निप्रदमिन्द्रियबोधनम् ॥ 🔹'जो भ्रमण शरीर को अत्यधिक कष्ट नहीं देता वह आयु, बल एवं मेधा प्रदान करने वाला होता है, जठराग्नि को बढ़ाता है और इन्द्रियों की शक्ति को जागृत करता है।' 🔸भ्रमण है अनेक रोगों में लाभकारी🔸 🔹 स्नायु दौर्बल्य, मानसिक रोग, अनिद्रा, स्वप्नदोष, सर्दी, खाँसी, सिरदर्द, कब्ज, दुबलापन और कमजोरी आदि में टहलना र...

स्वस्थ रहने के आधारभूत नियम

Image
  जीवन भर स्वस्थ रहने के नियम 1- सुबह उठ कर सबसे पहले 2- 3 गिलास हल्का गर्म पानी घूट घूट करके पीयें । 2- पानी हमेशा नीचे बैठ कर पीयें।खड़े होकर कभी नही पीयें 3- दिन भर खूब पानी पीयें 4- खाना भी नीचे बैठ कर खूब चबा चबा कर खाएं। 5- खाने के तुरन्त बाद पानी ना पीयें ।डेढ़ घण्टे बाद ही पीयें 6- सूरज के उदय होने के ढाई घण्टे तक जी भर के खाना खाएं। दोपहर को कम व रात को बिल्कुल कम खाना खाएं 7- खाने का समय निश्चित करें। 8- खाना खड़े होकर ना खाएं ।खड़े होकर खाने से जठराग्नि बहुत धीमी पड़ जाती है । खाना पचता नही , सड़ता है जो बहुत सारे रोग उतपन्न करता है 9-विरुद्ध भोजन कभी नहीं करें विरुद्ध बोले तो -दूध के साथ नमक वाली कोई चीज।दूध -दही , दूध- प्याज , उडद दाल्- दही ,दही - लहसुन, आदि एक साथ नही खाने चाहियें। 10- रात को कभी भी खट्टे फल , आचार ,टमाटर , प्याज ,लस्सी , दही नहीं खाने चाहियें 11- फल हमेशा दिन मे ही खाएं 12- सुबह खाने के साथ जूस ,दोपहर को लस्सी/छाछ , रात को दूध ले सकते हैं पानी कभी नहीं। 13- फ्रिज से निकली हुई कोई भी चीज ना खाएं। 14- ठंडे पेय पदार्थ- पेप्सी कोक लिम्का कुल...

जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या ------

  जैविक घड़ी पर आधारित शरीर की दिनचर्या ------ प्रातः 3 से 5 – इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से फेफड़ो में होती है। थोड़ा गुनगुना पानी पीकर खुली हवा में घूमना एवं प्राणायाम करना । इस समय दीर्घ श्वसन करने से फेफड़ों की कार्यक्षमता खूब विकसित होती है। उन्हें शुद्ध वायु (आक्सीजन) और ऋण आयन विपुल मात्रा में मिलने से शरीर स्वस्थ व स्फूर्तिमान होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वाले लोग बुद्धिमान व उत्साही होते है, और सोते रहनेवालो का जीवन निस्तेज हो जाता है । प्रातः 5 से 7 – इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से आंत में होती है। प्रातः जागरण से लेकर सुबह 7 बजे के बीच मल-त्याग एवं स्नान का लेना चाहिए । सुबह 7 के बाद जो मल – त्याग करते है उनकी आँतें मल में से त्याज्य द्रवांश का शोषण कर मल को सुखा देती हैं। इससे कब्ज तथा कई अन्य रोग उत्पन्न होते हैं। प्रातः 7 से 9 – इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से आमाशय में होती है। यह समय भोजन के लिए उपर्युक्त है । इस समय पाचक रस अधिक बनते हैं। भोजन के बीच –बीच में गुनगुना पानी (अनुकूलता अनुसार ) घूँट-घूँट पिये। प्रातः 11 से 1 – इस समय जीवनीशक्ति विशेष रूप से हृदय में ह...

बुढापा पैरों से शुरु होता है

 बुढापा पैरों से शुरु होता है (विशेषतः  सीनियर सिटीजन के लिए)  🔹 मुझे आज उपरोक्त सन्दर्भ में एक समझने लायक लेख मिला । मैं तो रोज कम से कम 60-75 मिनट लगातार पैदल चलता हूँ जो मेरे ब्लड शुगर लेवल को नियन्त्रित रखने में मदद करता है व यही सीनियर सिटीजन्स हेतु सबसे अच्छी एक्सरसाइज है । इस लेख में पैदल चलने के और भी फायदे बताए हैं । मैं पैरों के नर्व्स और वेंस के लिए स्ट्रेच एक्सरसाइज़ मे लापरवाही कर लेता था, जो अब से नही करूँगा । क्योंकि पिंडली को कुछ लोग उसमें पाए जाने वाले नर्व्स और वेंस के कारण उसे छोटा दिल जो कहते हैं । शायद ये लेख आपको भी अच्छा लगे ।  ▪️बुढ़ापा पैरों से शुरू होकर ऊपर की ओर बढ़ता है । अपने पैरों को सक्रिय और मजबूत रखें । जैसे-जैसे हम ढलते जाते हैं और रोजाना बूढ़े होते जाते हैं, हमें पैरों को हमेशा सक्रिय और मजबूत बनाए रखना चाहिए । हम लगातार बूढ़े हो रहे हैं, वृद्ध हो रहे हैं, मगर हमें बालों के भूरे होने, त्वचा के झड़ने (या) झुर्रियों से डरना नहीं चाहिए । दीर्घायु के संकेतों में, जैसा कि अमेरिकी पत्रिका प्रिवेंशन (रोकथाम) में मजबूत पैर की मांसपेशियों को...