Posts

Showing posts from August, 2021

खाना ओर दवा

 खाने में आधा ठोस ले , 1 /4 तरल और 1 /4  खाली छोड़े |  खाने के बाद पानी विष के समान है |  स्थानीय जगह के मौसम के अनुसार खान पान होना चाहिए ,वहां पर उगी फल ,सब्जियों का उपयोग करना चाहिए |  जब भी कुछ मीठा बनाते है तो उसमें दालचीनी पाउडर भी डालो | ऐसा करने से Sugar level एक दम से नहीं बढ़ता |  कैंसर में Silver minerals उपयोगी है |  pancreatitis में Copper  minerals उपयोगी है |  TB वाले व्यक्ति को उच्च प्रोटीन और अच्छी मात्रा में  ऑक्सीजन चाहिए |  मदाग्नि  लवणभास्कर चूर्ण  लंघन  चित्रकादि वटी  जब मरीज को भूख लगती है तो नींबू और शहद बराबर मात्रा में लो | 1 -2 घंटे में |  जब अग्नि प्रचंड हो जाती है तो ( और ग्रहणी रोग है ) मट्ठा देंगे  चावल का मांड देंगे |  जैसे जैसे उसका मल बनता है वैसे वैसे उसकी diet बदलती जाएगी |  हमारे भोजन में छह रस होने चाहिए ,खाली एक रस नहीं होना चाहिए |  अग्नि की रक्षा करनी चाहिए | अगर भूख लगे तो थोड़ा खा लेना चाहिए नहीं तो अग्नि मंद हो जाएगी |  अगर पेट में गैस बने तो ...

जिंदगीभर अच्छी आंखों👀 के लिए 9 नियम|

 आँखे स्वस्थ रखने के लिए महर्षि वाग्भट द्वारा बताई गई 9 चीज़ों का पालन जरूर करें |  वेग को कभी ना रोको |  अजीर्ण अध्यासन -मतलब खाना हजम न हुआ हो और फिर खाना खाना  | ये आदत पेट के साथ साथ आँखों के लिए भी ख़राब है | जब तक पहला भोजन हजम नहीं हुआ है तब तक दूसरा भोजन न खाओ |  शोक -बहुत ज्यादा दुख मनाना आँखों के लिए अच्छा नहीं है |  ज्यादा गुस्सा करना -जो बात बात पर गुस्सा होता रहते है ,क्योंकि गुस्सा पित्त को बिगाड़ता है ,पित्त रक्त को बिगाड़ता है ,रक्त और पित्त अगर बिगड़े तो उसका प्रभाव आँखों पर होता है |  दिन में सोना -दिन में सोना आखों को नुकसान करता है ,आयुर्वेद में सिर्फ ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोने को कहा गया है | दिन में सोने से त्रिदोष बढ़ते है ,उसमे कफ भी बढ़ता है यह आँखों का दुश्मन है क्योंकि आँखें आलोचक पित्त का स्थान है | इसे मोतियबिंद या ओर बीमारियां भी आ सकती है | केरल में वैद्य ,आँखों के इलाज के दौरान दिन में सोना बंद करवाते है | आँखें सूर्य या पित्त का स्थान है और दिन में सोने से आँखों की रौशनी कम होती है |  रात में जागना - रात को वात और पि...