पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न

 पेट की सभी बीमारी का मूल कारण है, बिना नहाए अन्न, बिस्कुट आदि का भक्षण या स्नान किए बिना नाश्ता, 


माधव निदान और चरक संहिता में बहुत स्पष्ट रूप से निर्देश है कि जो लोग बिना नहाए कुछ भी अन्नादि लेते हैं, तो उनकी पाचन अग्नि दूषित होकर अनेक उदर विकार उत्पन्न करती है।

अतः निवेदन है कि सुबह उठकर सर्वप्रथम सादा जल पीना। गर्म पानी का उपयोग कतई न करें। पानी के बाद चाय, काढ़ा पीना हो, तो पीकर पकाना जाएं और स्नान करके ही बाहर निकले।

स्नान पश्चात 15 से 20 मिनिट का ध्यान आपकी किस्मत बदल देगा। डिप्रेशन से मुक्त रखेगा। फिर कुछ भी खाने पीने का विचार करें।

आज देश में 72 फीसदी लोग पेट की बीमारी से ग्रसित हैं और हजारों इलाज कराने के बाद भी रोग जाता नहीं है। इन 72 प्रतिशत लोगों में 66% व्यक्ति ऐसे हैं, जो बिना स्नान के खाते हैं और यही पेट विकार से बीमार हैं।

आजकल नया फैशन चल में है कि अधिकांश युवा पीढ़ी स्नान, ध्यान पूर्व नाश्ता कर लेती है, जिससे पेट की सभी सप्त अग्नियाँ गंभीर रूप से संक्रमित होने लगती है।

परिणाम स्वरूप कभी पेट दर्द, कभी अम्लपित्त, कभी पित्त की वृद्धि, तो कभी पेट दर्द आदि समस्यायों से शरीर जकड़ने लगता है।

चक्रदत्त ग्रंथ में स्पष्ट रूप से कहा गया कि एक बाल्टी जल, सब रोगों का हल है। यानि एक बाल्टी पानी शरीर पर डालकर आप मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्त रह सकते हैं।

अवसाद या डिप्रेशन की पक्की चिकित्सा है स्नान


एक जगह तो ये भी लिखा है कि जब जब दिन या रात में मानसिक दिक्कत हो, डिप्रेशन आए, तो तुरंत एक बाल्टी पानी भरकर सीधे सिर पर ये समझकर डालें जैसे हम किसी शिवलिंग पर जल अर्पित कर रहे हैं अर्थात अपने सिर को शिवलिंग माने।

भेषज्य रत्नाकर ग्रंथ के अनुसार पेट की सारी बीमारी की जड़ लिवर की कमजोरी है। क्योंकि भोजन को पचाकर यकृत ही शरीर में रस, रक्त, बाल, वीर्य, मांस, मज्जा का निर्माण कर साप धातुओं का संतुलन बनाता है।


आयुर्वेदिक और आध्यात्मिक उपाय


आपको केवल बड़े धैर्य के साथ आयुर्वेदिक लिवर टॉनिक KeyLiv Strong Syrup खाने के पूर्व 2 चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर और खाने के बाद KEYLIV कैप्सूल सादे जल के साथ का 5 से 8 माह तक नियमित सेवन करना चाहिए।


आध्यात्मिक टोटके या उपचार


ज्योतिष जातक के मुताबिक ब्रह्माण्ड का हरेक प्राणी प्रारब्ध यानि पूर्व जन्म के कर्म, कुकर्मों से पीड़ित रहता ही है। श्रीमद्भागवत गीता का भी यही ज्ञान है। इनसे मुक्ति के लिए अन्न दान का विशेष महत्व बताया गया है।


गुरुवार को गेहूं चने की चार मोटी रोटी बनाकर उस पर हल्दी, सेंधा नमक और देशी घी लगाकर किसी नंदी, बैल या साढ़ को खिलाकर उसके कान में 5 बार ॐ शिव कहकर बीमारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

रविवार को दिन में 11.25 से 12.20 के बीच अपने वजन के बराबर खाने का समान जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, पलक, केले, फल, पीना, चुनी आदि सब वस्तुओं को मिलाकर घोड़ा, गधा, गाय, बैल, हिरण आदि जानवरों को 7 रविवार तक खिलाने से तन, मन और अंतर्मन के सारे दोष समाप्त हो जाते हैं।

हर महीने की अमावस्या तिथि के एक दिन पहले चतुर्दशी को मास शिवरात्रि भी कहते हैं। यह महाशिवरात्रि के अलावा एकादश शिवरात्रि 11 मास में आती हैं।

जीवन को स्वथ्य और सुखमय बनाने के लिए शिवरात्रि को शाम 6 से रात 12 बजे तक किसी शिवालय पर जाकर 5 माला ।।ॐ शंभूतेजसे नमः शिवाय।। का जाप करते हुए सादे जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करने से दुर्भाग्य भी भाग जाता है।

संभव हो तो शिव मंदिर में अपनी उम्र के मुताबिक दीपदान करें।

Comments