जमीन पर बैठकर खाने के बेहतरीन फायदे
(1).जमीन पर बैठकर खाना खाने से शरीर मजबूत होता है. इस मुद्रा में बैठने से पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों, पेल्विस और पेट के आस-पास की मांसपेशियों में खिंचाव होता है. जिससे असहजता और दर्द की शिकायत में आराम मिलता है. (2). जमीन पर बैठकर खाने के दौरान आप पाचन की नेचुरल अवस्था में होते हैं. इससे पाचक रस बेहतर तरीके से अपना काम कर पाते हैं. (3). परिवार के सभी सदस्य जब एक साथ जमीन पर बैठकर खाते हैं, तो उनके बीच का संबंध भी मजबूत बनता है. इस मुद्रा में बैठने से शरीर की कई तकलीफें दूर हो जाती हैं. आराम मिलने से खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाता है. (4). जमीन पर बैठकर खाना खाने से वजन संतुलित रखने में भी मदद मिलती है. (5). जमीन पर बैठकर खाना खाते समय आप सिर्फ खाना ही नहीं खाते हैं बल्कि यह एक आसन की मुद्रा भी है. ये मुद्रा आपको शांत रहने में मदद करती है. इससे रीढ़ की हड्डी को भी आराम मिलता है. (6). जमीन पर बैठकर खाने से हमारा बॉडी-पोश्चर भी बेहतर होता है. इससे व्यक्त ित्व में भी निखार आता है. (7). जमीन पर बैठकर खाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जो दिल को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी ह...