विरुद्ध आहार विहार
कुष्ठी मत्स्यदधीनि पिच्छिलजलं वातेनरक्ते तथा, शूले वैदलमन्नमत्तु बहुलं स्निग्धं प्रमेही द्रवम्। स्त्रीसेवामतिदुर्बलश्च पटुनाप्यम्लं क्षयी च श्रमं निद्रां कण्ठरुजार्दितो भजतु ते राजन् रिपूणां गणः।। (आयु०म०१.९)
अर्थात्--
हे राजन्!
तुम्हारा शत्रु समूह कुष्ठ रोगी बनकर मछली व दही खाए, वातरक्त(गाउट) वाला होकर पिच्छिल जल पिये, शूली (पेटदर्द) वाला दाल खाए, प्रमेही (Diabetes) बहुत स्निग्ध द्रव का सेवन करें, अति दुर्बल व्यक्ति स्त्री संग, क्षार लवण एवं अम्ल पदार्थों का सेवन करें, क्षयी ( T.B. वाला) श्रम करें एवं कण्ठरोग वाला होकर दिवा शयन करें। इस प्रकार के घातक अपथ्य करने वाला तुम्हारा शत्रुगण शीघ्र ही नष्ट हो जाए।
भाव यह है कि दही व मछली एक साथ खाना कुष्ठ रोग का बड़ा कारण है। इसी प्रकार पेट दर्द वाले को दालका सेवन, प्रमेहग्रस्त का चिकनाई एवं तरल पदार्थ का सेवन, दुर्बल का स्त्रीसंग अधिक नमक एवं खटाई खाना, टीबी वाले मरीज का श्रम करना, जिसे गले में रोग हो उसका अधिक सोना अति हानिकारक अपथ्य है। इनका सेवन करने वाले शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं।
Comments
Post a Comment