जिंदगीभर अच्छी आंखों👀 के लिए 9 नियम|

 आँखे स्वस्थ रखने के लिए महर्षि वाग्भट द्वारा बताई गई 9 चीज़ों का पालन जरूर करें | 

  • वेग को कभी ना रोको | 
  • अजीर्ण अध्यासन -मतलब खाना हजम न हुआ हो और फिर खाना खाना  | ये आदत पेट के साथ साथ आँखों के लिए भी ख़राब है | जब तक पहला भोजन हजम नहीं हुआ है तब तक दूसरा भोजन न खाओ | 
  • शोक -बहुत ज्यादा दुख मनाना आँखों के लिए अच्छा नहीं है | 
  • ज्यादा गुस्सा करना -जो बात बात पर गुस्सा होता रहते है ,क्योंकि गुस्सा पित्त को बिगाड़ता है ,पित्त रक्त को बिगाड़ता है ,रक्त और पित्त अगर बिगड़े तो उसका प्रभाव आँखों पर होता है | 
  • दिन में सोना -दिन में सोना आखों को नुकसान करता है ,आयुर्वेद में सिर्फ ग्रीष्म ऋतु में दिन में सोने को कहा गया है | दिन में सोने से त्रिदोष बढ़ते है ,उसमे कफ भी बढ़ता है यह आँखों का दुश्मन है क्योंकि आँखें आलोचक पित्त का स्थान है | इसे मोतियबिंद या ओर बीमारियां भी आ सकती है | केरल में वैद्य ,आँखों के इलाज के दौरान दिन में सोना बंद करवाते है | आँखें सूर्य या पित्त का स्थान है और दिन में सोने से आँखों की रौशनी कम होती है | 
  • रात में जागना - रात को वात और पित्त का प्रकोप होता है | आज कल dry eye सिंड्रोम बहुत होता है ,इसमें आँखों की नसे सुख जाती है | डॉक्टरसारी उम्र के लिए eye  ड्रॉप्स डालने के लिए बोलते है | क्योंकि रात को वात और पित्त का प्रकोप होता है तो ये आँखों के प्राकृतिक कफ को सूखा देती है | 
  • विधाकर भोजन -ऐसा भोजन करना जो शरीर में जलन या अम्लपित्त पैदा करें | जैसे समोसा ,वड़ा पाव ,कचौरी ,| किसी भी तेल में तली हुई चीज़ें आँखों के लिए अच्छी नहीं है | तला ,नमक ,खट्टा ,चाय इत्यादि अच्छा नहीं है और बच कर रहना चाहिए | 
  • विस्तम्भकारी चीज़ें खाना -ऐसी चीज़ें जो कब्ज करने का काम करती है जैसे चाय ,सुखी हुई चीज़ें खाना ,भुनी हुई मूंगफली | 
  • रात को देर से खाना 
  • शरीर की साफ़ सफाई का ध्यान करना 





Comments