सभी नियमो के बाद भी भोजन हजम नही होता?

माधव निदान में बताये गए मानसिक लक्षण 

  1.  चिंता , अतीसोचने से जठराग्नि मंद होती है | 
  2. शोक -किसी भी चीज़ के दुख से भी जठराग्नि मंद होती है | 
  3. भय -
  4. क्रोध - गुस्सा करने से अमाशय अपना system 3 घंटे तक बंद कर देता है और खाना हजम नहीं होगा |
  5. बिस्तर सही न होना ,जैसे बिस्तर का सख्त या नरम होना या जो लोग सफर ज्यादा करते है उनका सोना सही नहीं होता जैसे बस वगैरह में सोते है या कोई सोते समय आवाज लगा दे | 


सुश्रुत एवं चरक द्वारा बताये गए कारण 

  • खाना खाते हुए टीवी या मोबाइल न देखें | 
  • रात को देर तक जागना | 
  • ज्यादा पानी पीना (बिना प्यास के ज्यादा पानी पीना )
  • खाना खाते हुए ज्यादा पानी पीना (जैसे एक गिलास पानी )
  • विषम भोजन (बिना भूख के खा लेना या भूख होने पर न खाना )

  • वेग धारण करना (वेग रोकना ) जैसे अपान वायु ,मल रोकना ,मूत्र रोकना ,भूख और प्यास लगने पर नहीं खाना ,नींद आने पर नहीं सोना | 
  • रात को जागते है ,दिन में सोते है उनकी अग्नि मंद होती है | 
  • लालची 
  • ईर्ष्या


निदान 

  • उन कारणों को avoid करो जिनकी वजह से ये दिक्कत है | 
  • अगर गुस्से की वजह से है तो खाने से पहले अलग से शांत बैठ जाओ या 10 मिनट की झपकी ले लो ताकि मन शांत हो जाये | 
  • खाना खाने के एकदम बाद काम पर नहीं बैठना ,left साइड होकर 30 मिनट के लिए लेट जाओ ,100 कदम की सैर कर लो नहीं तो शांत होकर वज्र आसन में बैठ जाओ | 
  • प्रकृति के करीब रहो |
  • मोबाइल का सीमित उपयोग करो | 

Comments