किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदते।
किडनी को डैमेज कर देंगी आपकी ये आदते। =--=-=-=-=-=-=-=-= किडनी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, ये शरीर की सफाई के लिए वो महत्वपूर्ण अंग हैं जिसके सही से काम ना कर पाने से आपका शरीर रोगो का घर बन जाता हैं। ये हमारे शरीर से विजातीय पदार्थो को बाहर निकाल खून को साफ़ करती हैं और शरीर में मिनरल्स और ज़रूरी एसिड्स को बनाये रखती हैं। ऐसे में ये कुछ आदते हैं जिन पर आपको ध्यान देना होगा। 1. कम पानी पीना। अगर आप पानी कम पिएंगे तो किडनी को ब्लड को साफ़ करने के लिए लिक्विड चाहिए वो पर्याप्त मात्र में नहीं मिल पायेगा और आपके खून में समायी गंदगी आपके शरीर में ही रह जायेगा और ये निश्चित ही आपकी किडनी के लिए बहुत बुरा हैं। 2. पेशाब रोकना। अगर आप रेगुलर पेशाब को रोकते हैं तो ये आपकी किडनी के लिए बहुत खतरनाक हैं। ऐसे में किडनी में स्टोन बनने के चान्सेस बढ़ जाते हैं। और किडनी को बहुत नुक्सान पहुँचता हैं। अत: जब भी पेशाब आये तो कभी भी रोकिये मत। 3. ज़्यादा नमक खाना। शरीर को सही काम करने के लिए नमक या कहे के सोडियम की ज़रूरत होती हैं, अगर हम फल सब्जिया रेगुलर खाते हैं तो ये हमको वही से ही पर्याप्त म...